फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए बनाई 1422 पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन के मतदान के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक अजय सिंह ने बताया जिले में मतदान के लिए 1293 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान के लिए कुल 1422 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है।
विज्ञापन

इनमें से 1293 पार्टियां अपने मतदेय स्थल पर ड्यूटी करेंगी जबकि 129 पार्टियां रिजर्व मे रखी गई हैं। साथ ही गलत जानकारी देकर चुनाव ड्यूटी हटाने की कोशिश करने वाले कार्मिकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए संस्तुति की जाएगी।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि प्रत्येक पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ रहेंगे। साथ ही प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक महिला मतदान अधिकारी की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि जो कार्मिक गलत जानकारी देकर अपनी ड्यूटी हटाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रुद्रपुर और गदरपुर में तैनात पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण 30 सितंबर को जेसीस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक जबकि बाजपुर व जसपुर ब्लॉकों के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण इसी विद्यालय में दोपहर दो से पांच बजे दिया जाएगा।
काशीपुर एवं खटीमा में तैनात पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण एक अक्तूबर को गांधी सभागार पंतनगर मे सुबह 10 से एक बजे तक आयोजित किया जाएगा जबकि सितारगंज में तैनात पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण एक अक्तूबर को गांधी सभागार पंतनगर में ही दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें