फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में दो डिग्री ऊपर चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर जिले में रविवार को भी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दो डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ ही जिले का तापमान 36.9 से बढ़कर 39 सेल्सियस पर पहुंच गया। धूप से बचने के लिए लोग छाता ओर चेहरे को अंगोछा और दुपट्टे से ढक कर गुजरते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी जिले में इसी तरह गर्मी की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से रुद्रपुर मुख्य बाजार के साथ ही विभिन्न मार्गों पर लोग धूप से बचने के लिए छाता लेकर गुजरते दिखे। धूप से महिलाएं और पुरुष दोपहिया वाहनों पर चेहरे को कपड़ों से ढंककर गुजरते नजर आए। दोपहर के समय डीडी चौक, इंदिरा चौक और नैनीताल हाइवे पर लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी इसी तरह गर्मी का असर रहेगा। इधर, खटीमा और सितारगंज में भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि इन दोनों ही क्षेत्रों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लोग गर्मी से बचने के लिए छाता लगाकर गुजरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें