रुद्रपुर। में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को संपन्न हो गईं। नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। एक मार्च से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं 27 मार्च को संपन्न हुईं। इससे पूर्व हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 25 मार्च को खत्म हुई थीं। बुधवार को इंटरमीडिएट का अंतिम पेपर लेखाशास्त्र का था। जनता इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते समय छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्न सामान्य रहा। इधर, सीईओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जिले में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सिर्फ एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि चार दिन के अवकाश के बाद एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा।