फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर ने काशीपुर की टीम को 20 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार से कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन बाजपुर डिग्री कॉलेेज की टीम ने आईएमटी काशीपुर की टीम को 20 रनों से हराया। दूसरे मैच में खटीमा डिग्री कॉलेज की टीम ने पाल कॉलेज हल्द्वानी को नौ रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

आईएमटी काशीपुर ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। बाजपुर डिग्री कॉलेज की टीम ने 20 ओवर में 117 रन बनाए। प्रतियोगिता में कपिल ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। जवाब में काशीपुर की टीम 20 ओवर में 97 रन ही बना सकी। दूसरा मैच पाल कॉलेज हल्द्वानी और राजकीय महाविद्यालय खटीमा के बीच हुआ। खटीमा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 15 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। खटीमा की टीम में दीपक सावंत ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। जवाब में पाल कॉलेज की टीम 15 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। वहां मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट, कुमाऊं विवि के क्रीडाअधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, क्रीड़ा सलाहकार डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. रमेश कुमार, लोकेश पांडे, शैलेंद्र सिंह, नवनीत राव, डॉ. गुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल भारती, चंद्र प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें