पंतनगर में वेतन भुगतान नहीं होने पर ठेका मजदूरों ने शुक्रवार को पंतनगर विवि के सह निदेशक (श्रम कल्याण) का घेराव किया। उन्होंने कहा कि महीने की 15 तारीख हो चुकी है लेकिन अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। इससे उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। जबकि कुलपति ने ठेका मजदूरों को हर महीने की सात और 10 तारीख तक वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है। सह निदेशक (श्रम कल्याण) डॉ. पीके पांडेय ने दो दिन में वेतन का भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया है। वहां ठेका मजदूर कल्याण समिति के अभिलाख सिंह, राजीव कुमार, अनिल कुमार, गुड्डू, कमलेश, फरीद, शकील अहमद, विरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, सूर्यप्रकाश, मनोज कुमार, राजू, नीरज जोशी, दीपक कुमार भट्ट आदि थे।