तिलवाड़ा। जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत कंडाली में विधायक निर्मित अगस्त्य पंचायती चौक का विधायक भरत सिंह चौधरी ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्रों की शुरूआत की जाएगी।
सिलगढ पट्टी के कंडाली गांव में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक निधि में 4 लाख रुपये में निर्मित गांव के पंचायती चौक का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को को रोजगार के लिए सरकार चिंतित है। युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बड़ी कंपनियों द्वारा युवाओं को जोड़कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही बैंकों के जरिए युवाओं को रोजगारपरक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फर्नीचर व पढ़ाई के लिए संसाधनों की कोई कमी नही होनी दी जाएगी। उन्होंने महिला मंगल दल व युवक मंगल दल को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके पश्चात उन्होंने निर्माणाधीन चाका-बुडोली मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, त्रिलोक सिंह रावत, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश बहुगुणा, यशवीर चौहान, दरम्यान जखवाल, प्रेम लाल, भूपेंद्र भंडारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।