रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नालसा के तहत राइंका खांकरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज (सीडि)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरती सरोहा ने छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविदत्त सिलोड़ी , विनोद कगडियाल, अरुणा समेत विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।