तिलवाड़ा। निर्माणाधीन पार्किंग के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। चौकी प्रभारी संदीप देवरानी ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है और 20 दिन पुराना है। कोतवाली रुद्रप्रयाग सहित जनपद में सभी थाना व चौकी को इस बारे में अवगत करा दिया गया है।