फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी भागवत कथा के आठवें दिन निकाली जल कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। कोठियाल गांव के त्रिशक्ति कालीशिला कालीमाई मंदिर में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा के आठवें दिन 101 कलश के साथ जल कलश यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में ग्रामीणों ने अनुष्ठान में पहुंचकर देवी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

श्री-श्री बादरायण धर्मार्थ कामेषु जनजागृति समिति की ओर से आयोजित आठ दिवसीय अनुष्ठान के तहत बृहस्पतिवार को गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से जल कलश यात्रा निकाली गई। माता के जयकारों के बीच कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची। यहां पानी को माता की मूर्ति पर अर्पित किया गया। इस मौके पर कथावाचक हरिशंकर जी महाराज ने कहा कि जो सच्चे मन से माता का स्मरण करता है, उसके ऊपर हमेशा कृपा बनी रहती है। 26 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इस मौके पर डा. हर्षवर्द्धन बेंजवाल, लखपत सिंह राणा, सुरेंद्र दत्त नौटियाल और कुंवर सिंह राणा समेत भारी संख्या में भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें