फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लंबित मांगों का निराकरण न होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने धरना दिया। जिला मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि सभी विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर की लंबे समय से लंबित मांगों का निराकरण नहीं हो पाया है। कहा कि पूर्व में महासंघ एवं शासन के बीच हुए समझौते के बिंदुओं पर कार्रवाही न किए जाने के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया था। बताया कि मांगों को लेकर 24 अक्तूबर से 9 नवंबर तक देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि 10 नवंबर को देहरादून में ही विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुकेश बहुगुणा, सुमित कुमार, भरत कप्रवाण, हरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, कृतपाल लाल, प्रदीप कुमेडी, वीरेंद्र सिंह, सोनू कुमार समेत अन्य अभियंता मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें