जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर और दिव्यांग जांच शिविर में 140 मरीजों का पंजीकरण किया गया।
हेल्पेज इंडिया अस्पताल गिंवाला में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन अनामिका सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में दिव्यांगों के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे थे। इसलिए दिव्यांगों को परामर्श, जांच और उनके प्रमाण पत्र बनाने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। इस मौके पर हेल्पेज इंडिया के प्रभारी प्रवीण राय ने कहा कि आगामी समय में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में एसीएमओ डा. जेएस नेगी, वरिष्ठ फिजीशियन डा. संजय तिवारी, डा. एनएस बुटोला, डा. अमित, डा. आरएल यादव ने दिव्यांग मरीजों की जांच कर परिजनों को उनके भोजन व रहन-सहन को लेकर जरूरी सुझाव भी दिए।