फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड की पांचों सीटों पर चलेगा त्रिवेंद्र मैजिक: बीरेंद्र बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। वन पंचायत समिति के अध्यक्ष राज्यमंत्री बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वन पंचायतों के विकास के लिए ठोस कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि वनों के विकास के साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धरातल पर कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां पहुंचे राज्यमंत्री बीरेंद्र सिंह बिष्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वन पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए जल्द कार्ययोजना तैयार की जाएगी, इसके आधार पर गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में ब्लॉक स्तर पर वन पंचायतों के पदाधिकारियों व ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विकास व रोजगार की योजनाएं तैयार की जाएंगी। साथ ही प्रत्येक वन पंचायत की मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी बनाई जाएगी। बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाएं जन हितैषी हैं, जिनका जरूरतमंदों को लाभ भी मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर त्रिवेंद्र मैजिक चलेगा। इस मौके पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, महामंत्री अजय सेमवाल, उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, सुनील नौटियाल, घनश्याम पुरोहित, ओमी बहुगुणा, शशि नौटियाल, सुंदर रावत, संपूर्णा सेमवाल, देवी प्रसाद थपलियाल, गोविंद नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें