रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जनपद में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महाप्रबंधक पीएस सजवाण को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला उद्योग मित्र की बैठक में एमएसएमई नीति और हिल पॉलिसी के ब्याज उपादान और विद्युत उत्पादन के मिल प्राप्त पांच दावों को स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर उद्यमियों ने मिनी औद्योगिक क्षेत्र भटवाड़ीसैंण में पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जलसंस्थान के ईई को तुरंत लिफ्टिंग पंप की मरम्मत के निर्देश दिए। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर औद्योगिक इकाइयों का जायजा लिया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गए आवासीय भवनों के भूखंडों को निरस्त करने और रिक्त भूखंड का आवंटन करने को कहा। इस मौके पर एसीएमओ डा. ओपी आर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, सीओ एसपी बडोला, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव पाठक आदि मौजूद थे।