फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय व गौरव का नवोदय में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के सरस्वती शिशु मंदिर तिमली-बड़मा के छात्र अभय नेगी का कक्षा 6 में जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार-बणसू के लिए चयन हुआ है। मदोला गांव निवासी छात्र के चयन से विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने खुशी जताई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बीते वर्ष भी उनके विद्यालय से एक छात्र का नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ था। कहा, बेहतर शिक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, अगस्त्यमुनि ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्यार्क-बरसूड़ी के छात्र गौरव चंद्र का भी नवोदय के लिए चयन हुआ है। प्रधानाध्यापिका विजया चमोला व सहायक शिक्षक दीपक भट्ट ने बताया कि छात्र ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें