रुद्रप्रयाग। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति इस वर्ष हेलीकॉप्टर से बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को विशेष दर्शन कराएगी। आम श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए अनुपाती क्रम के हिसाब से आम व विशेष दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।
मंदिर समिति ने कहा कि हेलीकॉप्टर से धाम आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष दर्शन कराए जाएंगे। व्यवस्था के तहत आम श्रद्धालु और हेली से आने वाले श्रद्धालुओं के अनुपात के हिसाब से दर्शन व्यवस्था की जाएगी। अगर 500 आम श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करेंगे तो 50 हेली से पहुंचे श्रद्धालुओं को विशेष दर्शन कराए जाएंगे। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि हमारा उद्देश्य केदारनाथ सहित सभी मठ-मंदिरों की यात्रा को भव्य बनाना है। समिति के लिए सभी यात्री एक समान है। व्यवस्थित यात्रा के लिए प्रशासन और पुलिस का हरसंभव सहयोग किया जाएगा।