फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक 300 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर परिसर और केदारपुरी में कपाट खुलने के दिन से पुलिस का सुरक्षा घेरा तैनात रहेगा। मंदिर में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) मुस्तैद रहेगी। मंदिर के अलावा केदारपुरी मेें चिह्नित स्थानों पर 60 अन्य पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं की देखरेख के साथ उनके समक्ष पेश आने वाली दिक्कतों को भी हल करेंगे।
29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में इस बार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। मंदिर में पिछले दो वर्षों से तैनात क्यूआरटी (एक उपनिरीक्षक और चार जवान) इस बार भी तैनात रहेगी। छह सदस्यीय गारद भी रोटेशन में चौबीसों घंटे केदारनाथ मंदिर परिसर में ड्यूटी देगी। केदारपुरी में रुद्रा प्वाइंट, एमआई-26 हेलीपैड, बेली ब्रिज, मंदिर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर 40 पुलिस और 20 होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव और संचालन केंद्र सोनप्रयाग में थाना पुलिस सहित 50 सुरक्षा जवान, गौरीकुंड में 30, भीमबली में 10 और लिनचोली में 15 पुलिस/होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है --
केदारनाथ यात्रा में रुद्रप्रयाग से धाम तक सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। हथियारबंद सुरक्षा कर्मी धाम में तैनात रहेंगे। साथ ही यात्रा मार्ग और पड़ावों पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
-पीएन मीणा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें