रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए प्रशासन ने घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी का रेट निर्धारित कर दिया है। घोड़ा खच्चर का संचालन प्रशासन और डंडी-कंडी का संचालन जिला पंचायत करेगा। मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने बताया कि किसी भी तरह से रेट पर मनमानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
29 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने बताया कि 18 फीसदी जीएसटी और व्यवस्था शुल्क को भी किराए में शामिल किया गया है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यह सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी। केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्री अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग किराया देंगे। केदारनाथ में रात्रि के रुकने पर उन्हें किराए की रकम अधिक देनी पड़ेगी। तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
यह हैं केदारनाथ जाने के लिए रेट
- घोड़ा-खच्चर सोनप्रयाग से केदारनाथ बेस कैंप- 2500 रुपये, गौरीकुंड से केदारनाथ बेस कैंप- 2300, केदारनाथ बेस कैंप से सोनप्रयाग लौटने का- 1700, केदारनाथ बेस कैंप से गौरीकुंड लौटने का-1500
डंडी का शुल्क
- गौरीकुंड से केदारनाथ 90 किलो तक-5050 रुपये, गौरीकुंड से केदारनाथ 75 किलो तक-4550, केदारनाथ से गौरीकुंड लौटने का 90 किलो तक- 8450, केदारनाथ से गौरीकुंड लौटने का 75 किलो तक-7950, रात्रि विश्राम करने की स्थिति में 90 किलो के लिए 9550, रात्रि विश्राम करने के लिए 75 किलो के लिए 10050
कंडी का शुल्क-
- गौरीकुंड से केदारनाथ तक 25 किलो 1500 रुपये, गौरीकुंड से केदारनाथ तक 50 किलो 2900, गौरीकुंड से केदारनाथ लौट-फेर एक दिन में 25 किलो तक- 1900 रुपये, गौरीकुंड से केदारनाथ लौट-फेर एक दिन में 50 किलो तक- 3350 रुपये।
(इसमें रात्रि विश्राम भी शामिल है।)