फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि में बवाल का यह रहा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सोशल मीडिया की अफवाह इतना बड़ा रूप लेगी यह पुलिस को भी मालूम नहीं था, एसपी पीएन मीणा ने पुलिस की लापरवाही स्वीकारी। उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले ही सतर्क हो जाना चाहिए था। घटना के बारे में भी विभागीय अधिकारियों को काफी देर में सूचना दी गई, जिससे मामला तूल पकड़ गया। उन्होंने बताया कि घटना में पुलिस की लापरवाही को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही मामले की जांच भी कराई जाएगी। यदि कोई पुलिस अधिकारी/कर्मचारी दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस से कार्रवाई की मांग
रुद्रप्रयाग। भाजपा के महामंत्री अनूप सेमवाल का कहना है कि नगर क्षेत्र में कुछ समय से अनैतिक अपराध की घटनाएं हुई, जिनके बारे में पुलिस को अवगत कराया गया। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की स्पष्ट जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। इधर, व्यापार संघ अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष ने भी पुलिस, प्रशासन से नगर क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में सहयोग की अपील की है। वहीं एसडीएम सदर देवानंद और पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर प्रसाद बडोला ने तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, विजयनगर, बेडूबगड़ का भ्रमण कर स्थितियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें