फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुंगनाथ पेयजल योजना का स्रोत सूखने से 40 गांव प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ पेयजल स्रोत सूखने से जिले के 40 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। मौसम की बेरुखी से गाड़-गदेरों के साथ ही अन्य स्रोतों के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। कई स्रोत तो सूखने के कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पानी की समस्या विकराल बन सकती है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित तीन ब्लाकों के 339 ग्राम पंचायतों व 3 तहसील एवं 1 उप तहसील मुख्यालय की करीब ढाई लाख आबादी के लिए जलसंस्थान की 298 पेयजल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। साथ ही 50 से अधिक हैंडपंप और जलनिगम की करीब आधा दर्जन पंपिंग योजनाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन बीते वर्ष अक्तूबर के बाद से पांच महीनों में बमुश्किल 100 मिमी बारिश होने से यह सभी योजनाएं जवाब देने लगी हैं। हालात इस कदर हैं कि स्रोतों पर तेजी से जलस्तर घट रहा है। रुद्रप्रयाग नगर के लिए आपूर्ति करने वाला पुनाड़ गदेरा योजना पर 35 फीसदी पानी कम हुआ है। नगर क्षेत्र के लिए 2000 एलपीएम के सापेक्ष यहां मात्र 1200 एलपीएम पानी सप्लाई हो रहा है। तल्लानागपुर पेयजल योजना पर बीते दो माह में 70 एलपीएम पानी कम हो चुका है। यहां मात्र 30 एलपीएम पानी सप्लाई है, जो 30 से अधिक गांवों के बेहद कम है। हालात यह हैं कि मार्च माह से ही जखोली ब्लाक के चाका, फलाटी, पंद्रोला, पट्टीधार, जखनोली, क्वीलाखाल, पपडासू सहित पूर्वी व पश्चिमी भरदार के 20 से अधिक ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट शुरू हो गया है। इधर, अगस्त्यमुनि के रूमसी, दुर्गाधार, चोपता, बोरा, बंगोली, निषणी, सुनाऊं, पौड़ीखाल सहित तल्लानागपुर क्षेत्र के गांवों में अनियमित सप्लाई के चलते ग्रामीण परेशान हैं। दूसरी तरफ जलनिगम की करोड़ों की जवाड़ी-रौंठिया व तैला-सिलगढ़ योजना सहित 20 से अधिक योजनाएं वर्षों से पूरा होने की राह ताक रही हैं।
>>>>>>>>>>>>
पर्याप्त बारिश नहीं होने से पेयजल स्रोतों पर तेजी से पानी कम हो रहा है, जो चिंता का विषय है। अगर, 15 दिनों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो हालात गंभीर हो सकते हैं। तुंगनाथ स्रोत सूख गया है, यहां मात्रा 10 एलपीएम पानी रह गया है। इस समस्या के चलते योजना से जुड़े गांवों, जो सड़क पर हैं, टैंकर से पेयजल सप्लाई के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- संजय सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें