फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद में दृष्टि रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि/जखोली। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कालेज अगस्त्यमुनि में आयोजित ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के वाद-विवाद में दृष्टि व मधु क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहीं। चित्रकला के जूनियर वर्ग में अदिति प्रथम व अरगजा बानो द्वितीय रहीं। सीनियर वर्ग में मामिनी बमोला ने पहला स्थान हासिल किया। निबंध में अमिशा प्रथम व अनमिका द्वितीय रही। इधर, जीआईसी जखोली में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अतुल व सीनियर में आशीष प्रथम रहे। निबंध में प्रकाश व निधि और भाषण में नीरज व दिव्या ने अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य चमोला, कृष्णानंद बेंजवाल, जेएल टमटा, प्रेमपाल सिंह, अवधेा सेमवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें