रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने पालिका के ईओ को क्षेत्र अंतर्गत शौचालय विहीन परिवारों के सूची तैयार करने को कहा गया। उन्होंने स्वच्छता अभियान में बच्चों की अहम भूमिका बताते हुए ऐसे बच्चों के घरों को चिह्नित करने के भी निर्देश दिए, जिनके घरों में शौचालय नहीं है। कहा कि बच्चों के जरिए अभिभावकों को जागरूक किया जा सकता है।
जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों व अध्यापकों को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आरईएस के ईई को विकास भवन में कार्य कर रहे नेपाली मजदूरों के लिए जल्द शौचालय का निर्माण किए जाने को लेकर निर्देशित किया। डीएम ने बेलणी में सड़क पर तीन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर तथा साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। वहीं एसएसडीओ आरके मिश्रा ने कहा कि बच्चों के रिजल्ट कार्ड की तरह स्वच्छता रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। बैठक में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।