फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कार्तिक स्वामी पैदल मार्ग पर रोपे गए 125 पौधे गायब

Fri, 26 Jun 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक स्वामी पैदल मार्ग पर वन विभाग का पौधरोपण अभियान सवालों के घेरे में
विज्ञापन

वन विभाग का कहना, यात्री उखाड़कर ले गए पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधरोपण अभियानों की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है। वन विभाग की अगस्त्यमुनि रेंज ने विगत वर्ष कनकचौरी से कार्तिक स्वामी पैदल मार्ग के किनारे पौधे लगाए थे। मगर अब अधिकांश पौधे गायब हो गए हैं। जिन स्थानों पर पौधरोपण किया गया था वहां अब पौधे ही नहीं हैं। वहीं वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि यात्री यहां से पौधे उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन

तल्लानागपुर के सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह नेगी ने वन विभाग पर आरोप लगाया कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा नहीं की है। उन्होंने कहा रोपने के कुछ ही महीनों बाद अधिकांश पौधे सूख गए या नष्ट हो गए। कई स्थानों पर पौधों के लिए बनाए गए गड्ढे भी नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से बजट को ठिकाने लगाया गया है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कई जगहों पर अस्थायी अतिक्रमण भी किया गया है जिससे पौधों को नुकसान पहुंचा है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी एचएस रावत ने बताया कि यहां 125 पौधों का रोपण किया गया था। शरारती तत्वों ने पौधों को उखाड़ा है और कार्तिक स्वामी यात्रा पर आने वाले कुछ लोग पौधों को उखाड़ कर अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यहां फिर पौधे रोपे जाएंगे और उनकी देखभाल भी की जाएगी। अतिक्रमण को भी जल्द हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें