फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में तीन घंटे तक रु क-रुककर होती रहीबर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। दोपहर बाद से केदारनाथ में तीन घंटे तक रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। खराब मौसम के कारण पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। शनिवार को सुबह से धाम में मौसम साफ था और चटक धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद 2 बजे से यहां मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा। इस दौरान बारिश की बौछारें भी गिरी और फिर बर्फबारी शुरू हो गई, जो शाम तक होती रही। इसके बाद भी यहां मौसम खराब रहा। बीते चार दिनों में केदारनाथ में तीसरे दिन बर्फबारी हुई है। धाम में रह रहे कार्यदायी संस्था वुड स्टोन के टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते बुधवार तक मौसम सुहावना बना हुआ था, जिससे जमा 12 फीट से अधिक बर्फ भी तेजी से पिघल रही थी, लेकिन बीते तीन दिनों में हुई बर्फबारी से पुन: समस्या होने लगी है। अगर, यही स्थिति रही तो यात्रा तैयारियों को समय पर पूरा करना खासा मुश्किल हो सकता है। दूसरी तरफ गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित हरियाली डांडा, त्रियुगीनारायण के ऊपर की तरफ भी जमकर हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें