फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत एफएसओ हरीश को मिलेगा सराहनीय पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दमकल विभाग के रिटायर्ड फायर सर्विस ऑफिसर और हल्द्वानी निवासी हरीश गिरी को देहरादून में गणतंत्र दिवस परेड में दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस 2017 को हरीश गिरी को अग्निशमन सेवा पदक देने की घोषणा की थी। हरीश गिरी को वर्ष 2010 में डीजीपी उत्तराखंड ने सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और 2015 में राष्ट्रपति ने सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित किया था। हरीश गिरी ने विभाग में 40 वर्ष और छह माह की सेवा दी थी।

वह 31 मार्च 2018 को सेवानिवृत्त को गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक एनएस नपलच्याल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में हरीश गिरी को पदक दिया जाएगा। हरीश गिरी ने बताया कि सम्मान मिलना बेहद गौरव का विषय है। वे सम्मान को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें