फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी दुल्हन लाने के लिए मीलों बर्फबारी में पैदल चला दुल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। त्रियुगीनारायण से मक्कूमठ पहुंचे बारातियों और दूल्हे को भारी बर्फबारी के बीच करीब छह किमी से अधिक पैदल चलना पड़ा। दुल्हन को लाते समय वापसी में भी यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को त्रियुगीनारायण गांव निवासी रजनीश कुर्मांचली और मक्कूमठ गांव निवासी एनएस भंडारी की पुत्री शिक्षा का एक दिनी विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन को मीलों बर्फ में पैदल चलना पड़ा। केदारघाटी में सुुबह सात बजे से ही तेज बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो दोपहर बाद तक जारी रही। इस बीच प्रात: 9 बजे त्रियुगीनारायण गांव से रजनीश की बारात ने मक्कूमठ गांव के लिए प्रस्थान किया। बीते पांच दिनों से बंद पड़े सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग के कारण दूल्हे सहित बारातियों को पुराने पैदल मार्ग से भारी बर्फबारी के बीच करीब छह किमी पैदल चलना पड़ा। इस प्रकार बारात पूर्वाह्न 11 बजे सोनप्रयाग पहुंची। इस दौरान दूल्हे के साथियों ने बर्फ का खूब आनंद लिया और सेल्फी भी ली। लेकिन, बुजुर्गों व अन्य महिला बारातियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुप्तकाशी, कुंड होते हुए बारात दोपहर बाद पौने दो बजे मक्कमूठ पहुंची। यहां भी रुक-रुककर बर्फबारी की फुहारों के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी की गई। शाम परिजनों द्वारा दुल्हन को ससुराल के लिए विदा किया गया। दुल्हन लेकर बारात सोनप्रयाग पहुंची और यहां से बर्फ में पैदल चलकर त्रियुगीनारायण गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें