दिनेशपुर में बीते सोमवार को चक्कीमोड़ के हाठबाजार से भजपुरी कुल्हा निवासी मुकेश सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। संदेह हाने पर पूछताछ में उसने बताया कि बीते सोमवार को उसने चक्कीमोड़ के बाजार से बाइक चुराई थी। आरोपी ने अपना नाम मंजीत सिंह, निवासी सुंदरनगर नानकमत्ता बताया।