अगस्त्यमुनि। युवा कल्याण, खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तहत कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हुई अंडर-19 की 3000 मीटर दौड़ में मरोड़ा के प्रीतम सिंह और चोपड़ा की सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 में 100 व 200 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत चंद्रापुरी की सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी आयु के बालक वर्ग के कबड्डी में न्याय पंचायत अगस्त्यमुनि प्रथम रहा। वहीं, 100 व 400 मीटर रिले दौड़ में बालिका वर्ग में अगस्त्यमुनि प्रथम और मरोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो के बालक वर्ग में अगस्त्यमुनि प्रथम और चंद्रापुरी द्वितीय रहा। ऊंची कूद में सतेराखाल के राहुल और लंबी कूद में मरोड़ा के दीपक चौकियाल प्रथम रहे। चक्का फेंक में अगस्त्यमुनि की शिवानी ने बाजी मारी। अंडर-19 के भाला फेंक में चोपड़ा के राहुल बिष्ट प्रथम और चंद्रापुरी के गगन सिंह द्वितीय रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष पंकज भारती, बीडीओ गौरव कुमार, बीईओ केएल रडवाल, युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, शिक्षिका रागिनी नेगी, कल्पना पैन्युली और कुसुम भट्ट आदि मौजूद थे।