तिलवाड़ा। सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति की बैठक में जखोली ब्लाक के सिलगढ़ में आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर मेले की रुपरेखा भी तय करते हुए समितियों का गठन किया गया। मेेला जनवरी में शुरू होगा।
जीआईसी तैला के परिसर में सिलगढ़ महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई बैठक बताया गया कि 1 जनवरी से कृषि संस्कृति एवं सिलगढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है। तीन दिवसीय मेले में संस्कृति विभाग, स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल व स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। जबकि मेले में स्थानीय उत्पादों के भी स्टाल लगाएं जाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य महावीर कैंतुरा, कनिष्ठ प्रमुख कमल सिंह रावत, कृपाल सिंह, सर्वेश भट्ट, मगनानंद भट्ट, प्रेम सिंह, यशवीर चौहान, मेहरवान सिंह, सुनील बुटोला समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।