फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 छात्रों को वितरित किए गए एनडीए पाठ्यक्रम युक्त टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। शहीद राय सिंह बंगारी इंटर कालेज चमालकोट-तुनेटा में विधायक भरत सिंह चौधरी ने एनडीए अभ्यास परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 20 छात्रों को पाठ्यक्रम युक्त टैबलेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में शिक्षा का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिक्षा की बेहतरी से अन्य विकास स्वत: हो जाते हैं। कहा कि ई-लर्निग कक्षाएं बिजली के अभाव में बाधित नहीं हो, इसके लिए विद्यालयों में इनवर्टर लगाने की बात चल रही है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीआईजी केशव डोभाल ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य का निर्धारण व कठिन परिश्रम जरूरी है। इस अवसर पर विधायक ने एनडीए अभ्यास परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को टैबलेट वितरित किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोविंद सिंह नेगी, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, एलपी डिमरी, प्रधानाध्यापक प्रधानाचार्य गोविंद सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें