रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से दस दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें 36 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार व बैंकिंग संबंधी जानकारियां दी गई।
संस्थान के निदेशक डीसीएस नेगी ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार तथा उद्यमिता के अवसरों और उद्यम के सफल संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए गए ऋण का सदुपयोग कर स्वरोजगार को अपनाए। मुख्य प्रशिक्षक वीरेंद्र बर्त्वाल व भूपेंद्र रावत ने बैंकिंग, पीएमईजीपी, वित्तीय प्रबंधन, मार्केटिंग, प्रभाव संचार, कोस्टिंग प्राइजिंग, जीएसटी टैक्स, डिजिटल बैंकिंग आदि की जानकारी दी।