फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरियाताल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साक्षी बने 5000 मेलार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। देवरियाताल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य झांकियां निकाली गई। इस अद्भुत दृश्य के 5000 मेलार्थी साक्षी बने। मेलार्थियों ने ताल की परिक्रमा कर आराध्य के दर्शन किए। इस दौरान मेला समिति द्वारा समाज में बेहतरीन कार्य करने वाले 28 लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, सारी व मनसूना से सैकड़ों भक्तों के जयकारे के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां प्रात: 9 बजे देवरियाताल पहुंची। यहां ग्राम पंचायत सारी व अन्य निकटवर्ती गांवों की महिलाओं ने जागर व मांगल गीतों से झांकियों का स्वागत किया। इसके बाद रुद्रप्रयाग के विधायक चौधरी ने सीएम के प्रतिनिधि के रूप में महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति और रीति-रीवजों के संरक्षण के लिए आयोजन जरूरी है। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने मेला संचालन के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद जीआईसी दैडा, ऊखीमठ व मनसूना के छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों द्वारा लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही उत्सव ग्रुप के निदेशक डा. राकेश भट्ट के निर्देशन में कलाकारों ने नंदा की कथा का भव्य मंचन किया गया। मेला समिति अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने का मांगपत्र मुख्य अतिथि को सौंपा। इस मौके पर विक्रम पंवार, ब्लाक प्रमुख संत लाल शाह, जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम विनोद कुमार, सीओ अभय कुमार सिंह, चंद्र मोहन उखियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, शशि सेमवाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


इन्हें किया गया सम्मानित
वर्ष 1999 में देवरियाताल मेला को शुरू कराने में अहम भूमिका निभाने वाली पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पॉलीगॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन केएस पंवार, उत्सव ग्रुप के निदेशक डा. राकेश भट्ट, तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता उपासना सेमवाल, जीवंती देवी, दिव्या नौटियाल व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए डा. सचिन चौबे, केएन नौटियाल, लखपत राणा सहित 28 लोगों को मेला समिति द्वारा शॉल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नहीं उतर सका शिक्षामंत्री का हेलीकॉप्टर
खराब मौसम के कारण उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत देवरियाताल महोत्सव में प्रतिभाग नहीं कर पाए। दो बार उनका हेलीकॉप्टर सारी गांव के ऊपर से उड़ा भी, लेकिन घना कोहरा होने के कारण हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका।

दो दिवसीय हरियाली मेले का शुभारंभ
रुद्रप्रयाग। रानीगढ़ पट्टी के जसोली गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर दो दिवसीय हरियाली मेला का विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। पारंपरिक रीति-रीवाजों के साथ ग्रामीणों ने आराध्य देवी का पूजन किया। इसके बाद मंदिर में महिलाओं द्वारा कीर्तन-भजन किए गए। रात्रि को विशेष जागरण होगा। मंगलवार को मंदिर में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें