फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेली टिकटों के नाम पर यात्रियों से धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में हेली टिकटों की कालाबाजारी के मामले में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि इस वर्ष 15 मई को एसबी टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक विजय सिंह राणा व उसके एजेंट प्रताप वेंकटा सुब्रह्मण्यम वारा प्रसाद द्वारा केदारनाथ यात्रा पर आए 33 यात्रियों के समूह को फाटा से केदारनाथ हेलीकॉप्टर से ले जाने के लिए निर्धारित किराए 2 लाख 30 हजार रुपये के अतिरिक्त 80 हजार रुपये की धनराशि की मांग की गई। यात्रियों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। मामले में एसपी मीणा ने सीओ अभय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी फाटा को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद हेलीपैड इंचार्ज की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी फाटा में अभियोग दर्ज किया गया। तब, पुलिस ने प्रताप वेंकटा सुब्रह्मण्यम वारा प्रसाद को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से 50 हजार रुपये की धनराशि भी बरामद कर ली गई थी। एसबी टूर एंड ट्रेवल्स का मालिक विजय सिंह राणा तब से ही फरार चल रहा था, जिसे एसआईटी की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें