फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से गौंडार में आवासीय मकान व गौशाला क्षतिग्रस्त-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। रांसी-मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर गौंडार गांव के समीप वनतोली में भारी बारिश से एक आवासीय मकान और गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभावित परिवार को अन्यत्र शरण लेनी पड़ी है। मार्ग पर भीमसी पुल को भी क्षति पहुंची है। पहाड़ी से चीड़ का भारी पेड़ गिरने से पुल में बड़ा छेद हो गया है, जिससे घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

मद्महेश्वर घाटी में पिछले एक हफ्ते से हो रही तेज बारिश से जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है। रविवार शाम को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के पैदल मार्ग पर गौंडार गांव से करीब एक किमी आगे वनतोली में बीरबल सिंह का चार कमरों का आवासीय मकान और गोशाला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने परिवार सहित बड़ी वनतोली में अन्य ग्रामीण के घर शरण ले रखी है। वहीं, शिव सिंह पंवार ने भी मकान खाली कर दिया। तेज बारिश से यहां गौंडार में मधु गंगा पर उरेडा की 100 किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस से भी बिजली उत्पादन बंद हो गया है। ग्राम प्रधान सुमन देवी, वीर सिंह एसएन पंवार आदि ने बताया कि मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान के बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक यहां कोई नहीं पहुंचा है। इधर, उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि गौंडार में बारिश से नुकसान की सूचना मिलते ही टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें