फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 वर्षीय महिला ने मंदाकिनी नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली विकासखंड के तैला-वाड गांव की 34 वर्षीय सरिता देवी पत्नी विक्रम सिंह ने तिलवाड़ा-सुमाड़ी मोटर पुल से मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, प्रशासन और पुलिस की टीम महिला की खोजबीन में जुटी हुई है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। महिला का चार साल का बेटा है और पति मुंबई में नौकरी करता है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रात: 9.00 बजे सरिता अपनी मां को बाजार छोड़ने के लिए घर से तिलवाड़ा बाजार पहुंची थी। यहां उसने अपनी मां के लिए कुछ घर का सामान खरीदा। मां से सब्जी खरीदने जाने की बात कहकर वह पुल की तरफ चली गई और सब्जी खरीदने के बाद उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना से आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस, अग्निशमन सहित आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा महिला की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से रेक्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व महिला की अपने ससुराल में परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। उन्होंने बहू के मायके बष्टी गांव फोन कर स्थिति से अवगत कराया और उन्हें गांव पहुंचने को कहा। बुधवार को महिला की मां बेटी के ससुराल पहुंची और दोनों पक्षों में सुलह कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें