फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने किया कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने 13 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला। शुक्रवार देर शाम को पेट्रोल पंप से रुद्रा कांपलेक्स तक संयुक्त मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सभी कार्मिक/शिक्षकों के पूरे सेवाकाल में 3 अनिवार्य पदोन्नति व एसीपी के तहत पूर्व व्यवस्था के अनुसार 10, 16 व 26 वर्ष पर पदोन्नति वेतनमान दिए जाने, ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को 19, 14 व 19 वर्ष में एसीपी का लाभ देने समेत अन्य लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण की मांग की। उधर, अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ में भी मोर्चा द्वारा कैंडल मार्च किया गया। इस मौके पर प्रह्लाद सिंह, रवि पचौरी, संतोष रावत, रामचंद्र रतूड़ी, अरूण पांडे, दिग्विजय झिक्वांण, प्रदीप कोहली, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें