रुद्रप्रयाग। आगामी 14 अप्रैल से 05 मई तक आयोजित ‘ग्राम स्वराज अभियान’ (ग्राम स्व-शासन अभियान) के तहत गांवों में सामाजिक सद्भाव, गरीब परिवारों से संपर्क कर सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने सहित किसानों की आय दोगुनी करने पर चर्चा की जाएगी।
जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अभियान के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बताया कि अभियान के अंतर्गत 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस, 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस, 28 अपै्रल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, 02 मई को किसान कल्याण दिवस एवं 05 मई, 2018 को आजीविका दिवस के रूप मनाया जायेगा। इस दिवसों पर राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष आदि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। मौके पर सीडीओ डीआर जोशी, पीडी एनएस रावत, डीडीओ एएस गुंजियाल, एलडीएम एसएस तोमर, एसीएमओ डॉ. ओ.पी. आर्य, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्यासागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह, जिला सहायक निबंधक योगेश जोशी आदि थे।