फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार से होगी केदारनाथ मंदिर व परिसर की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्राकृतिक आपदाओं से केदारनाथ मंदिर और परिसर की स्थायी सुरक्षा के लिए केदारनाथ में त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवारों का कवच बनाया जाएगा। इन दीवारों का निर्माण सरस्वती नदी और मंदाकिनी नदी के किनारे से होगा, जो पूरे मंदिर क्षेत्र को घेरेंगी। इन दीवारों से केदारपुरी भी सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन

दीवारों का निर्माण मंदिर से करीब 100 मीटर पीछे से शुरू होकर संगम क्षेत्र इस तरह से बनाई जाएंगी कि तीन जगह से पूरी तरह बंद हों, सिर्फ मंदिर तक पहुंचने वाले मुख्य पैदल मार्ग वाला क्षेत्र ही खुला रहे। केदारनाथ धाम में मंदाकिनी व सरस्वती नदी से लगी पहाड़ियों पर श्रद्धालुओं और धाम पहुंचने वाले साधु-संतों को साधना व आध्यात्म और योग के लिए कई गुफाओं का निर्माण किया जाएगा। प्राचीन तरीके से बनने वाली इन गुफाओं में केदारनाथ धाम के धार्मिक महत्व को श्लोकों के माध्यम से उकेरा जाएगा। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री ने जो भी सुझाव दिए गए हैं, उनके आधार पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें