ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के दर्शन के लिए इस यात्राकाल में चार जुलाई तक 40270 यात्री पहुंचे हैं। जो अब तक की यात्रा का एक नया रिकॉर्ड है। वहीं तृतीय केदार तुंगनाथ में अभी तक 11,8527 यात्रियों ने दर्शन किए। यात्रा को लेकर मद्महेश्वर घाटी एवं तुंगनाथ घाटी के कारोबारियों में खासा उत्साह है। यात्रा से उनकी आर्थिकी मजबूत हो रही है। इस वर्ष 21 मई से मद्महेश्वर की यात्रा शुरू हुई थी। मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया कि हैं कि शनिवार तक 40270 श्रद्धालुओं ने मद्महेश्वर के दर्शन किए हैं। जबकि तुंगनाथ के कपाट 22 अप्रैल खुले थे। तब से अब तक 118527 ने दर्शन किए। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि चंद्रशिला जाने वाले पर्यटकों का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। संवाद