फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कार्मिकों को दिया ईवीएम व वीवीपैटका प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में तैनात मतदान कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट व वैलेट यूनिट की तकनीकी जानकारियां दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मंगेश घिल्डियाल कहा कि धरातल पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने वाले मतदान पार्टियों के एक-एक सदस्य को ईवीएम, वीवीपैट, सीयू व बीयू की बुनियादी जानकारी देकर दक्ष बनाना मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी है। प्रत्येक ट्रेनर को तकनीक दक्षता से लैस करना होगा, जिससे चुनाव के दिन किसी भी कर्मचारी को दिक्कत नहीं हो। एडीएम अरविंद पांडे ने आरओ तथा पीठासीन अधिकारियों के कर्त्तव्यों के बारे में बताया। नोडल अधिकारी नितिन शर्मा व मुख्य प्रशिक्षक बीएन पुरोहित ने प्रतिभागियों को प्रयोगात्मक रुप से प्रशिक्षण देते हुए वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट, वैलेट यूनिट सहित ईवीएम फिक्सिंग, ऑफ वैलेट पेपर, ईवीएम क्लोजिंग एडं सिलिंग, सेटिंग लाइट स्विच, ईवीएम प्रीपेषन ऑफ कंट्रोल यूनिट, ग्रीन पेपर सील के उपयोग तथा बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट सिलिंग के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रिेट गौरव कुमार, एसडीएम बृजेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर मायादत्त जोशी समेत चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें