फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ऊखीमठ की रिया अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय सपनों की उड़ान व सामुदायिक सहभागिता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौ संकुलों के 136 स्कूलों प्राथमिक/जूनियर स्कूलों ने प्रतिभाग किया। विजेता छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बीआरसी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि बीईओ रवि कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए रचनात्मक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। इस मौके पर जूनियर वर्ग सपनों के चित्र प्रतियोगिता में सीतापुर संकुल के कविराज ने प्रथम व संकुल ल्वारा के हंसराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल शोध मेला में संकुल भींगी प्रथम, गुप्तकाशी द्वितीय व खड़िया तृतीय रहा। नुक्कड़ नाटक में संकुल गुप्तकाशी प्रथम, ल्वारा द्वितीय , निबंध प्रतियोगिता में भींगी संकुल ने प्रथम व खड़िया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ऊखीमठ संकुल की रिया प्रथम, खड़िया के तन्मय द्वितीय रहे। लोक नृत्य में खंडिया संकुल प्रथम, ल्वारा द्वितीय रहा। फैंसी ड्रेस में गुप्तकाशी संकुल प्रथम, खड़िया द्वितीय स्थान पर रहा। बीआरसी वाचस्पति मैठाणी ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लाक के 106 प्राथमिक व 30 जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डीएस पुजारी, शिव सिंह पंवार, राधे लाल आर्य, देवेंद्र बजवाल, मनोज शर्मा, वंशीधर गौड़, वेंकटरमण सेमवाल, मीना पुष्पवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें