रुद्रप्रयाग। पुराने विकास भवन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 47 शिकायतें दर्ज र्हुइं, जिसमें 33 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शेष शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में फलाटी गांव की शिवदेई देवी ने राशन कार्ड बनाने की गुहार लगाई। पांजणा गांव के अव्वल सिंह ने गांव के आपदा पीड़ित को विस्थापन सूची में शामिल करने, सौराखाल के विजय सिंह गौरादेवी कन्याधन में बेटी का नाम गलत दर्ज होने की शिकायत की। क्यार्क-बरसूड़ी के प्रेमपाल सिंह चौहान ने भुनाल गांव-क्यार्क-बरसूड़ी पेयजल योजना की मरम्मत और खाद्य भंडारण खोलने की मांग की। ग्राम पंचायत किरोड़ा के ग्रामीणों ने गुप्तकाशी-मयाली मार्ग पर 33 किमी तक स्कपर बनाने की मांग की। देवलीभणिग्राम के प्रदीप कुमार ने आपदा का मुआवजा नहीं मिलने, बुडोली गांव के उमराव सिंह ने चाका-बुडोली मार्ग कटिंग का मुआवजा नहीं मिलने आदि की शिकायत की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा, डीडीओ एएस गुंज्याल, डा. अशोक कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस आदि मौजूद थे।