रुद्रपुर। नगर निगम ने सोमवार को आवास विकास स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में शिविर लगातार 16 लोगों से 55 हजार रुपये का हाउस टैक्स वसूला। शिविर में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। शिविर में एक साल से लेकर चार साल तक लंबित हाउस टैक्स वसूला गया। टैक्स जमा करने पर लापरवाही बरतने पर लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहां कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, संजय मनराल, धन सिंह खत्री आदि थे।