गुप्ताकशी। राजकीय आदर्श इंटर कालेज गुप्तकाशी में शिक्षकों की मांग को छात्र और अभिभावक हाईवे जाम करेंगे। शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुप्तकाशी इंटर कालेज क्षेत्र ही नहीं, जनपद व प्रदेश में विशेष स्थान रखता है, लेकिन वर्तमान में यहां प्रधानाचार्य सहित प्रवक्ता संवर्ग में जीव विज्ञान, गणित, नागरिक शास्त्र, हिंदी, भौतिक विज्ञान सहित सहायक शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। शिक्षकों के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई व्यापक रूप से प्रभावित हो रही है। यहां तक कि इस बोर्ड परीक्षाफल पर भी असर पड़ा है। पीटीए में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि रिक्त पदों की पूति के लिए 20 अगस्त को छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावक रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे प्रदर्शन कर जाम करेंगे।