फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की ट्रोडी से अर्जुन ने शिव मंदिर में रचाया विवाह 19-29-18

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के घरणा गांव निवासी अर्जुन ने रीति-रीवाजों के साथ अपनी न्यूजीलैंड मित्र से रुद्रप्रयाग में शिव मंदिर में शादी दी। परिजनों ने भी बेटे की शादी में पूरे गांव को दावत दी।
विज्ञापन

घरणा गांव निवासी अर्जुन सिंह सात वर्ष से न्यूजीलैंड में होटल में नौकरी कर रहा है। नौकरी के लिए इंटरव्यू के दौरान अर्जुन और ट्रोडी की मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। परिजनों ने भी इस पर सहमति जताई और न्यूजीलैंड में ही दोनों की सगाई हो गई। अर्जुन जुलाई के पहले सप्ताह में अपनी मंगेतर फील्डींग मैनवाटु न्यूजीलैंड की ट्रोडी हंटर और उसकी मां के साथ अपने पैतृक गांव घरणा, रुद्रप्रयाग पहुंचे। 10 जुलाई को गांव के प्राचीन शिव मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाजों के साथ अर्जुन और ट्रोडी विवाह बंधन में बंधे। अर्जुन के पिता विजय सिंह बुटोला ने बताया कि बेटे की पसंद को वह भी स्वीकार करते हैं। बताया कि वर-बहू और समधन फिआनो हंटर इस सप्ताह न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। ट्रोडी को उत्तराखंड की खूबसूरती बेहद पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें