फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन तंत्र को प्रभावी बनाने की कसरत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील जनपद में आपदा प्रबंधन तंत्र को प्रभावी बनाने के लिए पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन खोज बचाव एवं प्राथमिक सहायता आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को तीन चरणों में आपदा राहत के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं का टेस्ट भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि 10 से 25 दिसम्बर तक पीआरडी, होमगार्ड व पुलिस बल को निम के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को रॉक क्लाइंबिंग, रोप नोट, जुमारिंग, रैपलिंग, रिवर क्रासिंग, रोप क्वाइलिंग, क्रॉसिंग, क्रेसवाल क्रासिंग, शिलारोहण का अभ्यास के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि आपदा के दौरान खोज एवं बचाव की अहम भूमिका होती है। डीएम ने कहा कि आपदा से पूर्व तैयारियां जरूरी है, जिससे विषम परिस्थितियों में अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित किया जा सके। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की पूरी जानकारी का रिकार्ड तैयार करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर के शुभारंभ पर प्रभारी अधिकारी देवानंद, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के विशेषज्ञ संजय सिंह पंवार, विकास पंवार, जितेंद्र नेगी, सौरभ राणा, सहित पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ,होमगार्ड, पीआरडी के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें