फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए कार्मिकों को किया जाए समायोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उपनल कर्मचारी महासंघ ने हटाए गए कार्मिकों को समायोजित किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर संगठन मजबूती पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशीष नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से उपनल कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। न्यायालय के समान कार्य समान वेतन के निर्देश के बाद भी उनके वेतन में वृद्धि नहीं की जा रही है। बैठक में कहा गया कि अधिकांश विभागों द्वारा बीते 8 माह से उपनल कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से समय पर वेतन भुगतान सहित लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की गई। इस मौके पर प्रवीन राणा, लक्ष्मण सिंह, जागेश्वर प्रसाद, हरीश देवराड़ी, किशन रावत, मधु भट्ट, मुकेश कुमार, नवनीत सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें