फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयकोटी के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर के मयकोटी गांव के निकट चीड़ के जंगलों में आग लगने से धुएं का गुबार उठ रहा है। तेज हवा के कारण आग की लपटे तेजी से फैल रही है, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। मंगलवार दोपहर बाद जीआईसी मयकोटी के निकट जंगल में धुआं उड़ता दिखाई दिया। कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां जंगल के काफी बड़े हिस्से में आग लगी हुई है। चीड़ के जंगल में पड़े पिरूल के कारण आग तेजी से आगे बढ़ रही है। बताया कि वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। इधर, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि रेंज कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें