अगस्त्यमुनि। सफाई के प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता लाने के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अगस्त्यमुनि के सभी स्थानीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। राजकीय इंटर कालेज में हुई बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों के लिए सतर्क तो है, लेकिन हमें अपने कर्तव्य याद नहीं है। कहा कि आज के दौर में जरूरी है, कि शिक्षक छात्रों के जीवन में स्वच्छता को आदत के रुप में ढालने का प्रयास करें। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को अपने स्तर पर छात्रों व उनके घरों में शौचालय व कूड़ा निस्तारण के तौर तरीकों की जानकारियां भी एकत्रित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ सीएन काला, बीईओ शिव एसएल आर्य, नंदा चंद्रा समेत अगस्त्यमुनि के विभिन्न स्थानीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। ब्यूरो