गुप्तकाशी। केदारघाटी के प्रसिद्ध वैद्य रहे स्व. डा. राधाकृष्ण किमोठी की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित स्वच्छता गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण और साफ-सफाई पर जोर दिया गया। इसके बाद जीआईसी गुप्तकाशी में डा. वीपी नैथानी के दिशा-निर्देशन में बाजार में जन जागरूकता रैली निकाली गई। डा. नैथानी ने कहा कि किमोठी जी का आयुर्वेद में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की थी। स्व. किमोठी के पुत्र डा. आशुतोष किमोठी ने कहा कि आने वाले समय में कार्यक्रम को भव्य रूप देने के साथ जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान मदन अग्रवाल और पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल आदि मौजूद थे।