रुद्रपुर में लायंस क्रिकेट अकादमी की ओर से चल रहे त्रिकोणीय सिडकुल क्रिकेट कप में रविवार को शारदा हेल्थ पार्क में लुकास टीवीएस और ब्रिटानिया के बीच मुकाबला खेला गया। ब्रिटानिया की टीम ने जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। टॉस जीतकर ब्रिटानिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में 121 रन बनाए। जवाब में लुकास टीवीएस की टीम 50 रनों पर सिमट गई। मुख्य अतिथि कान्फ्लुएंस वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक पुनीत छाबड़ा ने लोकेश भट्ट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। अंपायर कैलाश बिष्ट, सुधांशु उपाध्याय और स्कोरर विशाला भुड्डी रहे। वहां आयोजक सचिव नवीन टम्टा, राजेश मिश्रा, गणेश मेहरा, संदीप मिश्रा, रवि ध्यानी, अंकित चंद, पंकज पांडेय, राजू कालरा आदि थे।